Satay ek khoj
  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Downloads
    • Dvd
    • Games
    • Software
      • Office
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Uncategorized

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का शव

 जुलाई 01, 2018     हत्या     No comments   

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का शव
यह सामग्री गूगल द्वारा ली गयी है!


Rähùl Mêhrã [editor]
हनुमानगढ़, 01 जुलाई 2018


नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के सन्त नगर में सुबह रविवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई जब एक ही परिवार के 11 लोगो के शव बरामद किए गए| यह सभी शव रस्सी के द्वारा जाल से लटके मिले| इनमे 7 महिला और 4 पुरूष शामिल हैं| एक साथ इतने शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है| 





बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का शव




बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का शव




बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का शव




    

            सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी एक साथ इतने शव देखकर चौंक गई| कहा जा रहा है कि सभी शव एक ही परिवार के हैं और पुलिस को आत्महत्या का शक है लेकिन इनकी मौत कैसे हुई इसका कारण क्या है अभी तक यह साफ साफ नही हुआ है और मामले की छानबीन की जा रही है|


         बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के हाथ पैर बंधे हुए थे| कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई थी| पुलिस को 10 शव लटके हुए और एक बुजुर्ग महिला के शव जमीन पर मिला|




बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का शव


           बुराड़ी में हुई इस दर्दनाक घटना  के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया| 



बुराड़ी में हुई रहस्यमयी मौत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया


       बुराड़ी के संत नगर में गली नंबर 24 में गुरुद्वारे के पास स्थित दो मंजिला मकान में यह परिवार रहता था| यह परिवार 11 लोगो का परिवार था जिसमे  दो भाई (ललित और भूपी) और उनकी पत्नियां (टीना और सविता) थीं| उनके लड़के  (मोनू , ध्रुव और शिवम) थे। उनकी बेटिया नीतू भी थी|  उन दोनों भाईयो की बहन बेबी और उसकी बेटी प्रियंका शामिल हैं. बताया जा रहा है कि प्रियंका की कुछ दिन पहले ही सगाई भी हुई थी| पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है|

        बुराड़ी में इस परिवार को लोग भाटिया के नाम से भी जानते थे| इनकी अपने दो मंजिला मकान में एक प्लाईवुड की दुकान थी| इसके अलावा इनकी एक किराने की भी दुकान थी| जो कि सुबह 6:00 बजे खुल जाती थी परंतु रविवार जब दुकान 7:30 बजे तक नही खुली तो एक पड़ोसी ने जाकर देखा तो सभी लोग फंदे पर झूल रहे थे| तब पुलिस को फोन किया गया और पुलिस ने लाशो को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया|
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

रेस 3 के पहले हफ़्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 जून 24, 2018     बॉलीवुड     3 comments   

Race 3 movies poster
Race 3

रेस सीरीज की तीसरी फ़िल्म रेस 3 को एक हफ़्ता हो चुका है| कई दर्शक इस फ़िल्म की आलोचना कर रहे है तो कई फ़िल्म की तारीफ कर रहे है| रेस सीरीज की फिल्में अपने सस्पेंस को लेकर चर्चा में रही है परंतु रेस 3 फ़िल्म में सस्पेंस कुछ हल्का ही नजर आया| सलमान खान कुछ समय से अपनी फिल्मे ईद पर ही रिलीज़ कर रहे है| इसी तरह रेस 3 भी ईद के मौके से एक दिन पहले 15जून 2018 को रिलीज की गई है|  दो घंटे 40 मिनट की फिल्म रेस 3 के पहले हफ़्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है|

         

रेस 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

    इस फ़िल्म को बनाने का बजट 100 करोड़ रूपये था जबकि रेस 3 के पहले हफ़्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 138करोड़ रुपए के लगभग हुआ है|
शुक्रवार- 27,69,00,000
शनिवार - 36,25,00,000 लगभग
रविवार - 37,00,00,000 लगभग
सोमवार - 14,00,00,000 लगभग
मंगलवार- 9,50,00,000 लगभग
बुधवार - 8,00,00,000 लगभग
गुरुवार - 6,25,00,000 लगभग
कुल - 1,38,69,00,000 लगभग ( पहले हफ्ते का )
शुक्रवार - 3,75,00,000 लगभग
कुल - 1,42,44,00,000 लगभग

Cast & crew:

        Famous Actor



Salman khan
  
Anil kapoor

Bobby deol

Freddy darwala

Milind gunaji

Rajesh sharma

Saqib saleem

Sarat saxena

Famous Actresses

Daisy shah

Jacqueline Fernande
Nishigandha Wad




Director :
Remove d souja


सलमान खान ने क्या कहा:



सलमान खान 22 जून को ट्वीट करते हुए कहते है कि "मैं उन प्रत्येक लोगो का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने रेस 3 सिनेमाघरों में जाकर देखा है और मै इस बात से खुश हूं कि  आपने इसे पसंद किया और फिल्म के लिए किए गए हर किसी के प्रयास को सराहा है. ईश्वर आप पर कृपा करें और आप फिल्म देखते रहिए. हमारे लिए यह बात बहुत मायने रखती है|"

      बड़ी चुनौती:

      अगले हफ्ते ही रणबीर कपूर की संजू रिलीज होने वाली है| उससे पहले ही सलमान खान की रेस 3 को 250 करोड़ पार करना पड़ेगा परन्तु ऐसा लगता नही की फ़िल्म 250 करोड़ पार कर पायेगी| क्योंकि रेस 3 कलेक्शन धीरे धीरे कम होता जा रहा है ऐसे में सलमान खान और रेस 3 के लिए बड़ी चुनौती रहेगी|

रेस 3 का रिव्यू:

Times of india:              2/5
IMDb:                              2.7/10  (11,433)
The indian express:     1.5/5
Abp news:                      1.5/5
Koimai:.                          2/5
Rotten tomatoes:          11%
Hindustan times:         1/5
Book my show:             52%   (94,515)
Filmibeat:                      1.5/5

     
          फ़िल्म देखने वाले समीक्षको ने फ़िल्म की तीखी आलोचना करी है|फ़िल्म के डायलॉग काफी बुरे लग रहे थे|   रेस सीरीज की फिल्मों में काफी बेहतरीन संस्पेंस होता है परंतु रेस 3 में सस्पेन्स कुछ फीका ही रहा| फ़िल्म में कई जगह पर सैफ अली खान को मिस किया जा रहा था| फ़िल्म में एक्शन थे परंतु उनका फ़िल्म में सही जगज न होने पर फ़िल्म को बेहतरीन नही बना पाए| फ़िल्म में कई सीन्स में सॉफ्टवेर एडिटिंग की झलक दिखाई देती है| फ़िल्म का कलेक्शन रिलीज से पहले 300करोड़ के पार माना जा रहा था| हुआ भी ऐसे ही सुरुआत के 3 दिनों में ही फ़िल्म का कलेक्शन 106 करोड़ हो गया पर आगे गिरते गिरते पहले हफ्ते का कलेक्शन 138करोड़ ही हुआ|

रेस 3 के गाने:

1.    Heeriye
       फ़िल्म: Race 3
       गायक: Deep Money, Neha Bhasin, kamaal khan
       संगीतकार: Meet Bros
       गीतकार: Kumaar
       समय: 5:05
      
   Heeriye गाने को डाउनलोड करे

Heeriye  गाने को ऑनलाइन देखे

Heeriye गाने का  lyrics

2.   Selfish
       फ़िल्म: Race 3
       गायक:  Atif Aslam, Iulia Vantur
       संगीतकार: Vishal Mishra
       गीतकार: Salman Khan
       समय: 4:57

 
Selfish गाने को डाउनलोड करे

Selfish  गाने को ऑनलाइन देखे

Selfish गाने का  lyrics


3.     Allah Duhai Hai
        
      फ़िल्म: Race 3
       गायक:  Amit Mishra, Jonita Gandhi, Srirama Chandra
      रैप गायक: Raja kumari
       संगीतकार: Tushar Joshi
       गीतकार: Shabbir Ahmed, Shloke Lal
     रैप गीतकार: Raja Kumari
       समय: 4:43

 
Allah Duhai Hai गाने को डाउनलोड करे

Allah Duhai Hai  गाने को ऑनलाइन देखे

Allah Duhai Hai गाने का  lyrics


4.    Party Chale On
      फ़िल्म: Race 3
       गायक:  Mika Singh, Iulia Vantur
       संगीतकार: Vicky-Hardik
       गीतकार: Hardik Acharya
       समय: 4:03

 
 Party Chale On गाने को डाउनलोड करे

 Party Chale On  गाने को ऑनलाइन देखे

 Party Chale On गाने का  lyrics


5.    I Found  love 
      फ़िल्म: Race 3
       गायक:  Salman Khan, Veere Saxena
       संगीतकार: Vishal mishra
       गीतकार: Salman Khan
       समय: 4:51

 
I found love गाने को डाउनलोड करे

I found love  गाने को ऑनलाइन देखे

I found love गाने का  lyrics

6.     Ek Galti
       फ़िल्म: Race 3
       गायक:  Shivai Vyas
       संगीतकार: Shivai Vyas
       गीतकार: Shivai Vyas, Shanky
       समय: 3:57

 
 Ek Galti गाने को डाउनलोड करे

 Ek Galti  गाने को ऑनलाइन देखे

 Ek Galti गाने का  lyrics


7.    Saansain Hui Dhuan Dhuan
       फ़िल्म: Race 3
       गायक:  Gurinder Seagal, Payal Dev, Iulia Vantur
       संगीतकार: Gurinder Seagal
       गीतकार: Kunaal Vermaa, Rimi Nique
       समय: 3:57

 
 Saansain Hui Dhuan Dhuan गाने को डाउनलोड करे

 Saansain Hui Dhuan Dhuan  गाने को ऑनलाइन देखे

Saansain Hui Dhuan Dhuan गाने का  lyrics


Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

पुलिस के सामने नही आये दाती महाराज

 जून 19, 2018     जुर्म     5 comments   

दाती महाराज
दाती महाराज
   यह सामग्री गूगल द्वारा ली गयी है

शनि धाम के संस्थापक मदन उर्फ दाती महाराज अपने ही शिष्य के साथ रेप के केस में फंस चुके है| सोमवार को दाती महाराज को जांच के लिए क्राइम ब्रांच के समक्ष आना था परंतु सोमवार को पुलिस के सामने नही आये दाती महाराज| इसके बावजूद महाराज के वकील ही क्राइम ब्राचं के सामने आए और महाराज की पेेेशी के लिये दो दिन का और वक़्त मांगा जिस पर क्राइम ब्रान्च ने अनुमति दे दी है|वकीलो ने यह भी बताया की वे मंगलवार को जोधपुर हाई कोर्ट में जाएंगे|

          शुक्रवार  दिल्ली के कोर्ट तथा शानिवार को क्राइम ब्रांच ने महाराज के खिलाफ़ वारंट जारी किया था| और सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया था परंतु सोमवार को पुलिस के सामने नही आये दाती महाराज जिस पर क्राइम ब्रांच ने कहा कि महाराज पर गैर जमानती वारंट जारी किया जा सकता है|इस पर महाराज का कहना है कि वे बालिकाओ के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था के मध्य नजर उन्होंने आश्रम छोड़ा है|
    
               बीते शनिवार को  क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के पाली जिले में स्थित आश्रम में छापेमारी की थी| जिसमे पीड़िता और पीड़िता के पिता दोनो ही मौजूद थे| पुलिस ने आश्रम में तकरीबन तीन से चार घण्टे तक सर्च ऑपरेशन किया| पीड़िता ने उस जगह के बारे में भी पुलिस को बताया जहाँ पर उसके साथ रेप किया गया था| पुलिस ने आश्रम के लोगो का बयान भी दर्ज किया है जिसमे वे लड़किया भी शामिल है जिनके साथ पीड़िता कुछ साल पहले आश्रम में रहा करती थी|
        
                 इसके साथ ही पुलिस ने कई चीजें बरामद की है और आश्रम के मैंनेजमेंट से आश्रम की सभी CCTV कैमरों की फुटेज मांगी है|
    
             इसी बीच दाती महाराज के आश्रम के लोग महाराज का बचाव करते रहे थे | महाराज के सलाहकार ने कहा कि घनश्याम ने कहा कि " उन पर लगे सभी आरोप झूठे है और उन्हें फसाया जा रहा है"|

           रेप केस दर्ज होने के बाद से ही दाती महाराज फरार है किंतु वे समय-समय पर मीडिया के समक्ष आ रहे है| मीडिया में ही उन्होंने कहा था कि वे सोमवार तक पुलिस के समक्ष आ जाएंगे किन्तु पुलिस के सामने नही आये दाती महाराज|  वही दाती महाराज के आवाज वाली एक ऑडियो सामने आई है जिसमे वे धरना पर्दशन न करने तथा शांति बनाए रखने के लिए कह रहे हैं किंतु एक बात अजीब है कि जब पाली में इस तरह का कोई माहौल ही नहीं तो वो ऐसा क्यों बोल रहा है? क्या दाती महाराज अपने भक्तों की भावनाओं को उकसा रहे हैं या उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे है?

       दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर कई आरोप लगे हैं उनमें से एक चढ़ावे का तेल बेचने का आरोप भी लगा हुआ है| पाली के केतवास में बने शनि मंदिर में शनि के शिला पर भक्त जो तेल चढाते थे वह तेल बाहर नही जाता था जब पड़ताल किया तो पता चला कि शिला के पास में ही एक टेंकर है जिसमे तेल एकत्रित होता था जिसे बाद में बाजार में बेच दिया जाता था|






जानिए कौन है दाती महाराज


       दाती महाराज का जन्म 10 जुलाई 1950 को राजस्थान के पाली जिले के अलावास गांव में मेघवाल परिवार में हुआ था| उनके पिता का नाम देवाराम था| उनके बचपन का नाम मदन था| जन्म के 4 महीने बाद ही मदन की मां की मौत हो गई| मदन के पिता देवाराम ढोलक बजाने का कार्य करते थे| मदन जब सात साल का हुआ तो उसके पिता की भी मौत हो गई|

            इसके बाद मदन गांव के एक व्यक्ति के साथ ही दिल्ली आ गया और चाय की दुकान में काम करने लगा| धीरे -धीरे मदन ने केटरिंग का काम सीख लिया और मदन ने अपने पैर केटरिंग के काम मे पसार लिए| इसी बीच मदन राजस्थान के एक ज्योतिषी से मिला और उस से ज्योतिष का ज्ञान सीखने लगा|
            
          मदन ने दिल्ली के कैलाश कॉलोनी में अपना पहला ज्योतिष सेंटर खोला और अपना नाम मदन से बदलकर दाती महाराज रख लिया|

         मदन ने आने वाले दिल्ली के विधानसभा  चुनावों में  एक नेता के लिए भविष्य वाणी करी थी कि वह जीतेगा और हुआ भी वही मदन की भविष्यवाणी सटीक रही | जिस से खुश हो कर नेता ने दाती महाराज को फतेहपुर बेरी में स्थित अपना पुश्तैनी मंदिर दान कर दी|  नाम और रुतबा फैलने पर दाती महाराज ने मंदिर के आस-पास की जगह पर कब्जा कर लिया|

           दाती  बाबा को 2010 में हरिद्वार में हुए कुंभ मेले में महामंडलेश्वर की उपाधि मिली थी| बाबा ने  मंदिर को श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम पीठाधीश्वर का नाम दिया और अपना नाम श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर परमहंस दाती जी महाराज नाम रख लिया। कई टीवी चैनलों पर दाती महाराज का ज्योतिष प्रोग्राम चलने लगा
             इसके बाद दाती महाराज ने पाली में भी अपना एक आश्रम बनाया। उनके आश्रम में अस्पताल, गोशाला और अनाथालय भी है। दाती महाराज के इस अनाथालय  को कई जगहों से फंड मिलता है. साथ ही दाती महाराज ने एक स्कूल भी खोल रखा है, जिसमें तकरीबन 1000 बच्चे पढ़ते हैं. इस स्कूल के साथ में हॉस्टल भी है और एक बड़ी गोशाला भी है|

             ज्योतिषाचार्य के बाद दाती महाराज अब आयुर्वेदाचार्य बनने की कोशिश कर रहे हैं| दाती महाराज एक मेडिकल कॉलेज भी खोल रहा है, जिसका काम अभी जारी है|

            कुछ साल पहले आश्रम में  रहने वाली 25 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने उसके साथ  रेप किया है| मामला फतेहपुर बेरी थाने में केस दर्ज कर किया गया है| जिसकी जांच फ़िलहाल हो रही है|



Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
मुख्यपृष्ठ

फ़ॉलोअर

Popular Posts

  • रेस 3 के पहले हफ़्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    Race 3 रेस सीरीज की तीसरी फ़िल्म रेस 3 को एक हफ़्ता हो चुका है| कई दर्शक इस फ़िल्म की आलोचना कर रहे है तो कई फ़िल्म की तारीफ कर रहे है| ...
  • पुलिस के सामने नही आये दाती महाराज
    दाती महाराज    यह सामग्री गूगल द्वारा ली गयी है शनि धाम के  संस्थापक मदन उर्फ दाती महाराज अपने ही शिष्य के साथ रेप के केस में फंस...

Recent Posts

Blog Archive

  • जुलाई 2018 (1)
  • जून 2018 (2)

बुरे बर्ताव की शिकायत करें

बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों का शव

यह सामग्री गूगल द्वारा ली गयी है! Rähùl Mêhrã [editor] हनुमानगढ़, 01 जुलाई 2018 नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में बुराड़ी के...

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

यह ब्लॉग खोजें

Labels

जुर्म (1) बॉलीवुड (1) हत्या (1)

Tags

अपनी पसंद की भाषा चुनिए

Comments

Follow us on socail media

पेज

  • मुख्यपृष्ठ
  • Archives
  • Contact us
  • Privacy policy:- स्वामित्व के सम्बन्ध में:-सत्य...
  • About us

Copyright © Satay ek khoj